Newsगति

Marry Now Pay Later Scheme 2024: अब शादी के लिए भी एक लोन मिलेगा, इस नई योजना के बारे में सभी बाते जानें!

Marry Now Pay Later Scheme:  

भारत में, अगर किसी के पास कुछ खरीदने के लिए पैसा नहीं है, तो वह BNPL, यानी Buy Now Pay Later की सुविधा का इस्तेमाल कर सकता है। इसके अंतर्गत, लोग फ्रिज, मोबाइल, घर, इत्यादि चीजें खरीदने के लिए लोन पर पैसे प्राप्त कर सकते हैं।

marry now pay later
marry now pay later

अब आप खुद के लिए या किसी और के लिए शादी के लिए लोन ले सकते हैं और शादी के बाद पैसों को EMI में चुका सकते हैं। एक वित्तीय तकनीकी कंपनी, Sankash, ने एक नई योजना शुरू की है जिसे MNPL, यानी Marry Now Pay Later Scheme कहा जाता है, जिसके अंतर्गत आपको अब शादी के लिए लोन मिल सकता है।

अगर आपको Marry Now Pay Later Scheme के बारे में कुछ नहीं पता है, तो आज के इस लेख में हम आपको Marry Now Pay Later Scheme की सभी जानकारी बता रहे हैं ताकि आपको इस नई योजना के बारे में पूरी जानकारी हो सके।

Marry Now Pay Later Scheme क्या हैं?

Fintech कंपनी Sank ash ने Radisson Hotels के साथ Partnership करके MNPL, यानी Marry Now Pay Later की सुविधा शुरू की है, जिसके तहत उन सभी लोगों को शादी के लिए लोन प्रदान करवाया जाएगा जिनके पास शादी करने के लिए पैसे नहीं हैं या जो लोग धूमधाम से शादी करना चाहते हैं पर उनके पास कुछ पैसों की कमी आ रही है।

Marry Now Pay Later Scheme के तहत कोई भी व्यक्ति 25 लाख रुपए तक का लोन ले सकता है, जिसे चुकाने के लिए आपको 12 महीनों का समय दिया जाएगा। इसे आपको EMIs में चुकाना होगा, साथ ही में यदि आप इस स्कीम के तहत लोन लेते हैं तो पहले छह महीने तक आपको अपने लोन पर कोई भी ब्याज कंपनी को नहीं देना होगा।पर यदि आप 1 साल के अंदर लोन कंपनी को नही चुका पाते तो आपको हर महीने 1 प्रतिशत का ब्याज कंपनी को देना होगा।

इन होटल्स में मिलेगी Marry Now Pay Later की सुविधा

Fintech Companies Sank ash ने इस समय इस सुविधा के लिए केवल Radisson Hotels के साथ ही साझेदारी की हुई है। इसलिए यदि आपको Marry Now Pay Later Scheme का फायदा उठाना है, तो आपको अपनी शादी Radisson Hotel में ही करनी होगी, इसके आलावा अन्य किसी जगह पर आप इस सुविधा के साथ अपनी शादी नहीं कर सकते हैं।

Marry Now Pay Later सुविधा की फैसिलिटी इस समय दिल्ली, गुड़गांव, मध्य प्रदेश, और राजस्थान के Radisson Hotels में शुरू हो गई है। Fintech कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में ये इस सुविधा को पूरे देश में लाना चाहते हैं ताकि सभी लोगों को शादी के लिए लोन दिया जा सके।

इस तरह काम करता हैं Marry Now Pay Later Scheme

जब आप Sank ash कंपनी द्वारा प्रदान किए जाने वाले Marry Now Pay Later Scheme का इस्तेमाल करते हैं, तो यह कंपनी अपनी तरफ से रैडिसन होटल को आपकी शादी के लिए पैसे चुका देती है, जिन पैसों को आपको EMIs में Sank ash कंपनी को हर महीने चुकाना होता है।

इस समय, भारत में कई लोग हैं जिन्होंने Marry Now Pay Later Scheme का उपयोग किया है और अपनी शादी के लिए एक लोन भी लिया है। Sank ash कंपनी के संस्थापक का कहना है कि उनकी कंपनी का मुख्य उद्देश्य है लोगों को उनकी शादी के लिए आवश्यक वित्त पहुंचाना।

हम आशा करते हैं कि इस लेख से आपको Marry Now Pay Later Scheme के बारे में सभी विवरण प्राप्त हो गए होंगे। इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें ताकि और लोग भी इस सुविधा के बारे में जान सकें।

3 thoughts on “Marry Now Pay Later Scheme 2024: अब शादी के लिए भी एक लोन मिलेगा, इस नई योजना के बारे में सभी बाते जानें!”

Leave a Comment